हाथरस, अगस्त 6 -- - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह 14 साल की किशोरी के साथ आरोपी ने किया था दुष्कर्म - मुकदमा दर्ज पर पुलिस कर रही थी आरोपी की कई दिनों से तलाश, अब उसे किया पुलिस ने गिरफ्तार हाथरस। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी पड़ोसी के साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके जन्मदिन पर घर में अकेला देख पड़ोसी के राया निवासी साले ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। वहीं पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुरसान थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां ...