हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- मौदहा, संवाददाता। पशुबाड़े में काम कर रही नौकर की नाबालिग पुत्री के साथ मालिक ने छेड़खानी की। किशोरी के पिता ने जब इस बात का उलहना दिया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली मौदहा में तहरीर देकर बताया कि वह गांव के एक व्यक्ति के घर में नौकरी करता है। जिसमें वह उसके जानवरों की देखभाल व मवेशी खाने की सफाई करने के अलावा अन्य काम भी करता है। 11 दिसंबर को जब वह अपने खेत में पानी लगाने गया था तो उसने पुत्री को मालिक के घर जाकर पशुबाड़े की साफ सफाई करने को कहा था। दोपहर उसकी पुत्री मालिक के घर पहुंच जानवरों का गोबर उठा रही थी। तभी मालिक ने उसे बुरी नीयत से दबोच कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी...