अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- जलालपुर। मालीपुर थाने की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया। पीड़ित पिता ने थाने में दिए तहरीर में कहा था कि गांव का 17 वर्षीय किशोर उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त किशोरी ने बीते नौ जनवरी को आत्महत्या करने की कोशिश की थी, समय रहते परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई थी। पिता ने आशंका जताई कि किशोर के दबाव तथा प्रताड़ना से उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर किशोर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि किशोरी को बाल न्या...