बदायूं, जनवरी 8 -- उझानी। किशोरी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी भाई की पुलिस को तलाश है। मृत किशोरी के पिता ने गांव के ही दो भाइयों पर खेत से आते जाते समय परेशान करने का आरोप लगाया था। रविवार को इलाके के एक गांव निवासी किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके पिता ने गांव के ही सगे भाइयों के खिलाफ खेत से आते जाते समय तरह से परेशान करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...