गोपालगंज, फरवरी 17 -- कटेया। एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से चार माह पूर्व एक किशोरी को एक युवक द्वारा अगवा कर लिया गया। इस मामले में उक्त किशोरी के पिता ने थाने में अपहरण कर्ता एवं दो अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि 27 अक्टूबर 2025 को थाना क्षेत्र के ही एक युवक ने उनकी पुत्री को गांव से अपहरण कर लिया। वह अपने साथ 20 हजार रुपए नगदी भी लेकर चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर जब वे आरोपित युवक के घर पहुंचे तो उसके पिता ने केस नहीं करने की बात कहते हुए जल्द ही लड़की को खोजकर सुपुर्द करने को कहा। तीसरी बार आरोपित के घर जाने पर वहां मौजूद उसके पिता,भाई व एक महिला ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.