गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपों से बरी होने में युवक को पांच साल लग गए। किशोरी ने अदालत में बयान दिए कि वह युवक से एक साल से व्हाट्एप चैट करती थी और उसे पहले से जानती थी। लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन सितंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला सुनील कुमार दो सितंबर को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया। जहां डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर किशोरी को बरामद करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम की अदालत में चल रही थी। बचाव पक्ष के गवाह ने अदालत में बयान दर्ज कराया कि सुनील को फोनकर उसके लोकेशन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि भटक कर हरिद्वार आ गया है। किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.