अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीआईसी रेलवे ओवरब्रिज के निकट रेल लाइन किनारे बाउंड्रीवाल के पास दो दिन पूर्व हुई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूल की है और दूसरे से बातचीत तथा संबंध रखने के शक में हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया है और डीएनए सैंपलिंग कराने के बाद उसका चालान किया है। शनिवार को दूसरी पहर जीआईसी ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन की ओर बाउंड्रीवाल के पास नाले के बगल कोतवाली क्षेत्र के ही बेगमगंज मकबरा क्षेत्र निवासी एक किशोरी का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी और एफएसएल से साक्ष्य संकलन कराया था। मृतका के नाक से खून निकला मिला था और उसके पिता ने रामप्रवेश सोनी निवासी मऊ शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.