लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव 20 दिन बाद कब्र से निकलवाया गया है। उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। ताकि साफ हो सके कि उसकी मौत कैसे हुई थी। युवती के परिजन गांव के ही तीन युवकों पर रेप और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच दिसंबर को गांव के ही तीन युवक मिलकर उसकी बेटी को अपने साथ ले गए थे। घर से करीब 400 मीटर दूरी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाते हुए उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पिता अपने भतीजे के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और बेटी को घर लेकर आया। परिजनों के मुताबिक बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी हालत खराब थी। घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर को उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने दबाव बनाया तो युवती के शव को दफना दिया गया। प...