संवाददाता, मई 9 -- यूपी के बरेली में फरीदपुर के भुता के एक गांव में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। ग्रामीणों ने हॉरर किलिंग का आरोप लगाकर खाकी साथी इन्फोलाइन पर सूचना दी की तो सीओ फरीदपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी का शव दफन करने की तैयारी कर रहे परिजन को रोककर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। जहर के लक्षण मिलने पर बिसरा को सुरक्षित किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक भुता के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के परिवार वाले खेती-बाड़ी करते हैं। परिवार वालों ने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी थी। किशोरी भी अक्सर दुकान पर बैठती थी। चर्चा है कि इसी दौरान पड़ोस के एक लड़के से किशोरी के प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पूर्व प्रेमी दिल्ली चला गया। इस पर किशोरी उसके पास जाने के लिए अड़ गई और मंगलवार रात अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.