सुल्तानपुर, अक्टूबर 5 -- दोस्तपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी छात्रा की मां ने थाना क्षेत्र दो युवकों पर पीछा करने, शादी और संबंध बनाने का दबाव डालने तथा झूठे आरोप लगाकर शादी तुड़वाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई के दौरान विपुल किशोरी से बातचीत करता था और शादी की बात करता रहा। इसी बीच उसने उस पर संबंध बनाने का दबाव भी डाला। जब किशोरी ने सख्ती से मना कर दिया तो विपुल ने शादी से इनकार कर दिया और बाद में उसपर झूठे और गंदे आरोप लगाकर उसकी तयशुदा शादी तुड़वाने की कोशिश करने लगा। वहीं वैभव पर आरोप है कि उसने किशोरी का मोबाइल नंबर लेकर विपुल को दे दिया और खुद भी फोन पर गालियां देते हुए धमकाता रहा। दबाव और उत्पीड़न से तंग आ...