देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया शहर से किशोरी का अपहरण कर कुशीनगर जनपद के एक होटल में नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया गया। होश में आने के बाद किशोरी भागी तो एक युवक मिला और उसे मुंबई लेकर चला गया। वहां एक होटल में कार्य कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी 25 अगस्त 2025 को घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि उसी समय एक कार सवार ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद कुशीनगर के एक होटल में लेकर चला गया। वहां उसके साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद किशोरी जब होश में आई तो वहां से भाग गई। रास्ते में सरफराज खान निवासी हरिहरपुर थाना तमकुहीराज मिला, जो किशोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.