गोरखपुर, मई 20 -- गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 25 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गई थी। करीब एक महीने बाद गांव के युवक के साथ पुलिस ने उसे बरामद किया। गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर किशोरी को मुंबई लेकर चला गया था। पुलिस ने दबिश दी तो वहां से भाग निकला। जिसे रविवार की रात गुलरिहा क्षेत्र के रेहरवा से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है उसकी 16 वर्षीय बेटी दो अनजान नंबरों पर बात कर रही थी। फोन पर बात करने के लिए मना करने पर भी बेटी नहीं मानी तो उसे वह दो थप्पड़ मार दी थी। जिसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चली गई। 25 अप्रैल की रात करीब तीन बजे जब नींद खुली तो देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.