रुडकी, मार्च 9 -- एक आरोपी 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 मार्च को शाम करीब पांच बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में मौजूद थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सैनपुर शहजादपुर थाना देवबंद निवासी एक युवक अंकित उर्फ गड्डी आया और किशोरी का अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने किशोरी की अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में नामजद किए गए आरोपी अंकित उर्फ गुड्डी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.