मुरादाबाद, मार्च 16 -- डिलारी थाना क्षेत्र में एक किशोरी का होली की रात अपहरण हो गया। परिवार ने किशोरी को वापस मांगा, तो अपहरणकर्ता के परिजनों ने किशोरी को वापस लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिलारी थाना क्षेत्र से 14 मार्च की रात एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी के परिजनों को जानकारी मिली कि किशोरी को थाना भोजपुर के इस्लाम नगर निवासी अमीरा नामक युवक ले गया है और वह उसके घर में मौजूद है। किशोरी के परिजनों ने अपहरणकर्ता के परिवार से किशोरी को वापस लौटाने के लिए कहा, तो उन्होंने किशोरी को वापस देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि जो कर लो किशोरी को वापस नहीं देंगे। किशोरी के पिता ने इस्लामनगर निवासी अमीरा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.