एटा, जनवरी 7 -- फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किशोरी, युवक की मौत का कारण दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हो सका है। घरवालों और ग्रामीणों को आत्महत्या के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। साथ ही घरवालों ने पुलिस कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई है। मामले में किसी भी पक्ष से किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। थाना मिरहची के गांव परसादपुर निवासी हिमानी (17) पुत्री मनोज कुमार शव मंगलवार रात को पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि रात में ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक मुनेन्द्र पुत्र राजपाल के शव के पोस्टमार्टम में देरी हो गई। इसके चलते बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस के आने पर ग्रामीणों और घरवालों ने आपत्ति जताई। घरवालों का कहना है कि उन्हें कोई पुलिस कार्रवाई...