उन्नाव, जनवरी 9 -- पुरवा। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह गदनखेड़ा बाईपास टेम्पो स्टैंड के पास दबिश देकर बहला कर भगा ले गई दो किशोरियों को बरामद किए जाने का दावा किया है। किशोरियों को पुलिस ने वन स्टॉफ सेंटर भेज दिया और साथ ही नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। पुरवा नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली पीड़ित मां ने 6 दिसम्बर को 17 वर्षीय बेटी को मोहल्ले के ही वीरेंद्र पर भगाने व साथ ही देवर की नाबालिग बेटी को भी मोहल्ले के हिमांशु पर बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने सदर कोतवाली के गदनखेडा बाईपास टेम्पो स्टैण्ड के पास से दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया। दरोगा सियाराम चौरसिया ने बताया कि दोनों किशोरियों को वन स्टॉफ सेंटर भेज दिया है। ...