बरेली, मार्च 23 -- सगे भाई अपने तीन साथियों के साथ दो किशोरियों को बहला फुसला कर साथ ले गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्रामीणों की दो नाबालिग पुत्रियों को गुरुवार दोपहर में दो सगे भाई साथियों की मदद से बहला फुसला कर साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि किशोरियां घर में रखे सोने के जेवर एवं 33000 रुपए भी ले गईं। दोनों किशोरियों के पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी गुड्डू, शहजिल निवासी भुड़ासी शीशगढ़, अमीर अहमद, फरीद एवं फईम निवासी फिरोजपुर थाना शाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.