गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता हुक्का बार के जरिए देह व्यापार के धंधे में लड़कियों को ढकेलने वाली देवरिया की नंदनी को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इवेंट प्लानर बनकर लड़कियों को फंसाकर वह हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी के जाल में फंसाकर लड़कियों को देहव्यापार में ढकेल देता था। सामूहिक दुष्कर्म की ​शिकार हुई ​किशोरी के बयान में नंदनी का नाम आया था। पुलिस के ​​शिकंजे में फंसने के बाद रेशमा खान ने भी नंदनी का नाम बताया था। तब से पुलिस को उसकी तलाशा थी। शाहपुर ​स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी का बयान पुलिस ने लिया था। इसमे 22 वर्षीय नंदनी का भी नाम सामने आया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नंदनी देवरिया की रहने वाली है और वह आ​र्थिक ...