बागेश्वर, फरवरी 12 -- गरुड़। राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट में दो दिवसीय किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़ी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मविश्वासी जीवन के लिए तैयार रहने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. रश्मि सम्मल ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, जीवन कौशल विकास की आवश्यकता, किशोर स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों, लिंग संवेदनशीलता तथा यौन शिक्षा एवं जनन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...