दुमका, जून 25 -- दुमका। आयो आयदरी संस्था द्वारा बंदरजोड़ी स्थित आत्मा के सभागार में किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय एक इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में किशोरियों को बाल विवाह के कानूनी परिणामों और इसके रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति के सदस्य राजकुमार उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयो आयदरी ट्रस्ट ने गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना के तहत किशोरियों एवं महिलाओं के साथ पॉक्सो कानून को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में किशोरियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.