पलामू, दिसम्बर 8 -- पाटन। पाटन थाना अंतर्गत किशुनपुर के व्यवसायी गोबिंद प्रसाद कश्यप की सोमवार की सुबह में निधन हो गया। किशुनपुर के व्यवसायी इससे शोक में डूब गए हैं। मृतक गोबिंद प्रसाद कश्यप करीब 80 साल के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे। अपनी कठिन मेहनत से किशुनपुर में कई तरह की कारोबार खड़ा किया। मृतक के तीन पुत्र अर्जुन कश्यप, अशोक कश्यप, बलराम कश्यप कई तरह की व्यवसाय का सफल संचालन कर रहे है। किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र नारायण उपाध्याय, अनिल सोनी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.