हाजीपुर, जनवरी 15 -- हाजीपुर। सं.सू. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवा दिवस के विशेष उपलक्ष्य में 'नशामुक्त परिसर अभियान' के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय में नशे के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। अभियान की शुरूआत उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने किया। इस क्रम में बिहार राज्य से वैशाली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता किशलय किशोर को नशामुक्त परिसर अभियान की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। विदित हो कि हर राज्य से एक सदस्य का चयन किया गया है, जिसमें बिहार राज्य से किशलय किशोर को चयनित किया गया है। किशलय किशोर की इस उपलब्धि पर बिहार के युवाओं में खुशी की लहर है। फोटो : किशलय किशोर

ह...