मैनपुरी, मार्च 23 -- परिवहन निगम की ओर से मैनपुरी डिपो की एक बस किशनी से दिल्ली के लिए आवागमन करेगी। रविवार को बस लेकर चालक सुधाकर, परिचालक राजेश कुमार किशनी बस स्टैंड पहुंचे। परिचालक ने बताया कि रोडवेज बस रोजाना शाम 5 बजे मैनपुरी बस स्टैंड से किशनी के लिए रवाना होगी। भांवत, लेखराजपुर, समान कटरा होते हुए किशनी बस स्टैंड पहुंचेगी। शाम 7.15 बजे किशनी से दिल्ली के लिए बस रवाना हो जाएगी। मैनपुरी, कुरावली, एटा, अलीगढ़ होते हुए सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रोडवेज बस प्रारंभ होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सतीश सविता, उम्मेद याद व, गोपाल कठेरिया, जावेद खान, अशोक सक्सेना, मयंक रावत, अजय सक्सेना, मुनेश सविता, निखिल, नंदू, पंकज आदि ने चालक, परिचालक का स्वागत किया और परिवन मंत्री व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान का आभार जताया।...