मैनपुरी, फरवरी 5 -- नगर व क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन में भय का माहौल है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब आधा सैकड़ा लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएचसी पर विशेष स्टॉल भी लगाया गया है, जहां कुत्ता काटने से घायल लोगों को तुरंत वैक्सीन दी जा रही है। बुधवार को सीएचसी पर रैबीज की वैक्सीन लगवाने पहुंची 3 वर्षीय कनक पुत्री शंभु दयाल निवासी रामनगर, 10 वर्षीय अंशु पुत्र रवि कठेरिया निवासी खरगपुर अरसारा तथा 22 वर्षीय आलोक वर्मा पुत्र विश्राम सिंह निवासी खरगपुर ने बताया कि उन पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर काट लिया। अस्पताल में नए और पुराने मिलाकर प्रतिदिन लगभग 50 लोग इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.