मैनपुरी, अप्रैल 5 -- मैनपुरी पुलिस की ओर से शुरू किए गए गुड मॉर्निंग अभियान के तहत शनिवार की सुबह सड़कों पर टहलने निकले लोगों से किशनी पुलिस ने गुड मॉर्निंग की। किशनी थाना प्रभारी ललित भाटी ने नगर के रोडवेज बस स्टैंड, रामनगर तिराहा आदि स्थानों पर टहलने निकले लोगों से बात की और उनकी समस्याएं जानी। पुलिस की इस मुहिम को देखकर लोगों में खुशी थी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को लगातार चालू रखा जाएगा। पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कोचिंग सेंटर, मंदिर आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों से बात की जाएगी और पुलिस की कार्य प्रणाली सहित उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एसआई सुधीर कुमार, मनीषा चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.