अलीगढ़, मार्च 3 -- फोटो.. अलीगढ़। किशनपुर मरघट वाली गली व महेंद्र नगर में जलभराव से लोग परेशान हैं। सोमवार को किशनपुर मरघट वाली गली में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद पति बिजेंद्र सिंह बघेल ने इसकी जानकारी कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल को दी। विवेक बंसल मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की। कहा मरघट वाली सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी है और नगर निगम के अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जल निकासी को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया। वहीं महेंद्र नगर में जलभराव को लेकर लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...