लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- लखीमपुर। किशनपुर सेंच्युरी के जंगल में घास काटने गई महिला पर मंगलवार दोपहर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगल में घायल पड़ी महिला को वन विभाग ने अस्पताल पहुंचाया है। घायल महिला की पहचान संजो देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी कटैया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला गांव से कुछ दूरी पर स्थित किशनपुर के जंगल में घास काटने गई थी। सूचना पर पहुंचे किशनपुर रेंजर मो. आयूब अपनी गाड़ी से घायल महिला को बिजुआ सीएचसी ले गये। महिला के सिर व मुंह पर बाघ के पंजों के निशान लगे हुए हैं। बिजुआ सीएचसी में प्रथम उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.