किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज से सटे बंगाल के चकुलिया थाना क्षेत्र के लाहिल में एनएच 27 पर रविवार की देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उस पर सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मृतक महिला यात्री की पहचान छपरा जिले के मनेर निवासी कांति देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बस सिलीगुड़ी से छपरा जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए बंगाल के पास के अस्पतालों कानकी, इस्लामपुर व किशनगंज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायलों में शामिल रामा साहा (62 वर्ष), संजीत कुमार (30वर्ष), मुकेश कुमार (30वर्ष), काजल कुमारी (24 वर्ष),चांदनी (22 वर्ष) को इलाज के लिए किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.