बांका, मई 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। पूर्व बिहार के सबसे बड़े पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर शैक्षणिक परिभ्रमण पर आने वाले छात्र-छात्राओं का सिलसिला जारी है। बिहार के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंदार पहुंच रहे हैं। मंगलवार को किशनगंज से कॉलेज ऑफ फिशरीज के छात्र-छात्राओं का दल मंदार पहुंचा। कॉलेज के प्राध्यापक तापस पॉल के नेतृत्व में 38 छात्र छात्राओं का दल ने मंदार पर्वत का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं का दल ने मंदार पर्वत शिखर से लेकर तराई तक के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्वित अवशेषों का अवलोकन किया। दल में मौजूद प्रो पॉल ने बताया कि मंदार पर्वत की जितनी चर्चा सुनी थी उससे कहीं अधिक पर्वत महत्वपूर्ण है। इस जगह पर आकर काफी कुछ जानने सीखने को मौका मिला। वही दल में शामिल छात्र समीर कुमार ने बताया कि हम लोग मंदार पर्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.