किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को किशनगंज जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को किशनगंज जिले के संभावित कार्यक्रम स्थलों का उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को किशनगंज पहुंच सकते हैं। यहां एक बैठक भी संभावित है। रविवार को एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार डीएसपी यातायात राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ खगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन जैसे आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.