किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज, संवाददाताÜ। दिसंबर माह में किशनगंज मंडल कारा के बंदी हसीबुल हक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत मामले की जांच अब सीआईडी की टीम करेगी। इस संबंध में किशनगंज एसपी को मुख्यालय से एक पत्र मिला है। इसके बाद सीआईडी की टीम को केस सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इस मामले की पूरी जांच सीआईडी अपने स्तर से करेगी। एसपी सागर कुमार ने बताया कि मुख्यालय से पत्र मिला था। इसी के आलोक में यह केस सीआईडी को सौंपा जा रहा है। हालांकि उस समय यह मामला काफी चर्चित रहा था। बंदी की मौत को लेकर किशनगंज सदर थाना में एक यूडी केस भी दर्ज करवाया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक जांच टीम भी गठित की गई थी। पूरे प्रकरण की जांच हेड क्वॉटर डीएसपी अशोक कुमार व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह की दो सदस्यीय टीम के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.