किशनगंज, जून 3 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज पुलिस व एसटीएफ की टीम ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार के ईनामी बदमाश को रविवार की रात को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र के भवानीगंज चौक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद पप्पू मस्तलिया कोचाधामन का रहने वाला है। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी 50 हजार का टॉप टेन ईनामी बदमाश है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। आरोपी अपनी गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। इनके विरूद्ध पूर्व में भी कई बार छापेमारी की गई थी परं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.