किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज, संवाददाता। पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल बुधवार को किशनगंज पहुंचे। वे सीधे साइबर थाना पहुंचे। साइबर थाना पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआइजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीआइजी ने साइबर थाना का निरीक्षण किया। साइबर थाने से जुड़े केसों की समीक्षा की गई। साइबर थाने में जो मामले दर्ज हो रहे हैं उन कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीआइजी श्री मंडल ने कहा कि साइबर थाना नया बना है। यहां कई दिनों से निरीक्षण नहीं हुआ था। आजकल साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ने लगी है। लोग साइबर थाने में मामले भी दर्ज करवा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यह देखा जा रहा है की साइबर थाने में क्या क्या व्यवस्थाएं है। अनुसंधान में क्या क्या दिक्कतें आ रही है और क्या-क्या सुधार किया जा सकता है। इसी बिंदु पर विचार विमर्श कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.