किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शिशुओं की सुरक्षा और देखभाल को लेकर प्रशासन की ओर से दो स्थानों पर पालना घर सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। ये पालना घर किशनगंज समाहरणालय परिसर तथा महिला थाना परिसर में कार्यरत हैं, जहां शिशुओं की सुरक्षित देखरेख की व्यवस्था की गई है। इन पालना घरों का उद्देश्य ऐसे बच्चों को संरक्षण प्रदान करना है, जिन्हें किसी कारणवश उनके परिजनों द्वारा छोड़ा गया हो। दोनों पालना घरों में तैनात हैं प्रशिक्षित कर्मी आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अनीता कुमारी ने बताया कि दोनों पालना घरों में बच्चों की देखभाल के लिए दो-दो कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें एक टिचिंग स्टॉफ भी शामिल है, जो बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देता है। स्टॉफ को शिशु देखभाल से संबंधित आवश्य...