किशनगंज, मार्च 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज के लाल ने दिल्ली में धमाल मचा दिया। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुशील अग्रवाल के पुत्र डॉ. अभिनव अग्रवाल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के दौरान अव्वल प्रदर्शन के लिए दिया गया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के 49वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किशनगंज के लाल डॉ. अभिनव अग्रवाल को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई नामचीन हस्ती मौजूद थे। किशनगंज के लाल की कामयाबी पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्म...