किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा स्थित कालू चौक मेला ग्राउंड में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में नगर परिषद के अमीन कमलेश कुमार, बुलडोजर चालक कृपा कुमार और ट्रैक्टर चालक नदीम घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमला किए जाने से बुलडोजर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने में जुटी थी, तभी विरोध जताते हुए भीड़ ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि बुलडोजर चालक किसी तरह वाहन लेकर घटनास्थल से जान बचाकर भाग पाया। भीड़ द्वारा चलाए गए पत्थरों से वाहन को...