किशनगंज, दिसम्बर 15 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र के गरगांव पंचायत के मोहरा गांव में शनिवार की रात पुत्र ने पिता के पीट पीट कर मार डाला। गरगांव पंचायत के वार्ड नंबर 07 मोहरा गांव में शनिवार की रात्रि पिता वाहिद आलम(65 वर्ष) और नाहिद आलम(42 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झगड़े के क्रम में पुत्र नाहिद आलम ने अपने पिता वाहिद आलम पर डंडे से प्रहार कर दिया,जिससे पिता के सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन इलाज के क्रम में पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोचाधामन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं कोचाधामन थाना रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि घटना का मामला दर्ज क...