भागलपुर, फरवरी 19 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। एक बार फिर से नेपाल से सटे किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती ईलाकों में हाथियों के झुंड ने प्रवेश करते हुए जमकर उत्पात मचाया है। बुधवार मध्य रात के समय धनतोला पंचायत के बिहार टोला के समीप तक पहुंचे हाथियों की झुंड ने खेतों में लगे मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है और वापस लौटते समय बिहार टोला से सटे नेपाल के ईलाके में एक महिला को घायल भी कर दिया है। जबकि इन्हीं आधे दर्जन हाथियों के झुंड ने मंगलवार देर रात करूवामनी पंचायत के बारहभांग गांव में प्रवेश करते हुए बिनोद कुमार सिंह और रामेश्वर महतो के एक एक कच्चे घरों को तोड़ते हुए उसमें रखे समानों को नष्ट कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार वालों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। करूवामनी पंचायत के मुखिया अब्दुल माजिद ने बताया कि रात करीब एक बजे गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.