भागलपुर, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सफाई अभियान की शुरुआत की गई।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना है।एसपी संतोष कुमार ने स्वयं इस मुहिम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस वीक के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें स्वच्छता, नशामुक्ति जागरूकता, खेलकूद एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.