भागलपुर, जनवरी 31 -- किशनगंज। एक संवाददाता श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वा महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य निशान शोभा यात्रा निकाला गया। शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य निशान सह शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारे से शहर गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय भजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी महिला एवं पुरुष भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का हिस्सा बने। हाथों में निशान लिए जय श्री श्याम का जयकारा लगाते हुए मुख्य मुख्य मार्गों से गुजर रहे थे। निशान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। वही दोपहर के बाद श्री श्याम मंदिर में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.