भागलपुर, फरवरी 11 -- किशनगंज। संवाददाता एक बार फिर से किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।कोर्ट पहुंचने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है ।इस घटना के बाद अधिवक्ता भी हैरान है। इससे पहले भी एक बार किशनगंज कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी।इस बार धमकी मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगों के द्वारा लगातार इस तरह का दुस्साहस करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दिया जा रहा है। अधिवक्ता अजीत कुमार दास ने कहा कि ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोगों को पकड़ कर सख्त कारवाई किए जाने की जरूरत है ।इस घटना के बाद कोर्ट परिसर पहुंचने वाले लोगों की सघन तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.