भागलपुर, नवम्बर 15 -- पोठिया । निज संवाददाता पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर अर्राबाड़ी स्थित डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में शनिवार, को 15 दिवसीय आवासीय कोर्स CCINM सीसी आई एन एम, के 10 और 11 बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण का प्रारंभ 31 अक्टूबर 2025 को किया गया था। कोर्स का उद्देश्य उर्वरक डीलरों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाना और उन्हें मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में पैरा-एक्सटेंशन प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करना है। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधिष्ठाता (कृषि) डॉ. ए.के. साह रहे उन्होंने अपने भाषण में कहा, कृषि में उर्वरक का महत्व अत्यधिक है, और यह कोर्स डीलरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो उन्हें अधिक प्रभावी और जिम्मेदार बनाने में मदद करेगा। उर्वरक क्षेत्र में उत्कृष्टता लाने के लिए इस तरह के कोर्स की आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.