भागलपुर, अगस्त 8 -- किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।मामले में गुरुवार को न्यायालय के निर्देश पर सदर थाने में आरोपी पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो वर्ष पूर्व पीड़िता आरोपी व्यक्ति के संपर्क में आई थी।पीड़िता फोन से संपर्क में आई थी।धीरे धीरे जान पहचान बढ़ने लगी।इस बीच आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित महिला के साथ शारीरिक शोषण किया।शादी का दवाब देने पर कोर्ट मैरेज किया।इसके बाद महिला बंगाल स्थित ग्वालपोखर थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में रहने लगी।कुछ दिन बाद पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.