भागलपुर, अगस्त 4 -- किशनगंज।संवाददाता सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी भक्तों ने बाबा महाकाल को जलार्पण किया।मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे थे।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की जा रही थी।सबसे ज्यादा भीड़ महिला भक्तों की थी।बाबा साकेत ने बताया कि इस सोमवारी का बड़ा महत्व है।इसलिये जो भक्त इस दिन बाबा को जलार्पण किये होंगे उनका महत्व अलग होगा।मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।संध्या में हवन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.