भागलपुर, फरवरी 3 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाताभारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही गांव चलो अभियान के तहत ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुर्ली पंचायत के झाला सखुवाबगान में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ठाकुरगंज नगर मंडल तथा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्म लाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह गांव चलो अभियान ठाकुरगंज विधानसभा संयोजक अनिल महाराज, बीएलए वन अमित सिन्हा ने कहा कि भारत गांव में बसता है। पीएम मोदी जी ने कहा है ग्रामोदय से भारत उदय इसी प्रकार ग्रामीण स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को गांव में जाकर प्रवास करना है। सभी को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र की योजनाओं की लाभ पाने वाले लाभार्थ...