भागलपुर, जनवरी 20 -- किशनगंज. हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला परिवहन टास्क फोर्स की बैठक एवं परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2022 से 2026 तक की लंबित सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्राथमिकी की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सभी मामलों की प्रविष्टि पोर्टल पर शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। समीक्षा में बताया गया कि पोर्टल पर कुल 347 मामले दर्ज हैं, जबकि पोर्टल पर अब तक 183 मामलों की प्रविष्टि की गई है। हिट एंड रन मामलों की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पोर्टल पर कुल 113...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.