भागलपुर, जुलाई 7 -- किशनगंज। संवाददाता जिले के चुड़ीपट्टी कॉलेज रोड निवासी के साथ साइबर ठगी के रुपए में 50 हजार रुपए पीड़ित को वायस लौटाए गए।साइबर डीएसपी रविशंकर की पहल पर उक्त कार्रवाई की गई।अज्ञात ठगों ने चूड़ी पट्टी निवासी व्यक्ति के कैनरा बैंक, किशनगंज शाखा के खाते से 71,544 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 50,000 रुपये पीड़ित को वापस कराए गए, लेकिन शेष राशि की वसूली अभी बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.