भागलपुर, जनवरी 2 -- किशनगंज। जनता से बेहतर व्यवहार करेंगे तो पुलिसिंग भी बेहतर होगी।पुलिस की नौकरी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है।जिले में पदस्थापित 2023 बैच के नए प्रशिक्षु दारोगा को एसपी सागर कुमार गुरुवार की शाम को अपने आवास परिसर के कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे।जिसमें हिंदी शाखा, अपराध शाखा एवं अन्य कार्यों से संबंधित ब्रीफिंग किया गया।इस दौरान एसपी श्री कुमार ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को टिप्स देते हुए कहा कि आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करना है। थाना या आपके पास पहुंचने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करना है। आपका व्यवहार ही लोगों की आधी परेशानी को खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अभी के समय मे डिसिप्लिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अपना कर्तव्यों को समझें। मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा वह वरीय ...