भागलपुर, मई 30 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज जिले में बिस्कोमान स्थापित करने की मांग की गई है। यह मांग टेढ़ागाछ प्रखंड के के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य रवि कुमार दास ने की है। उन्होंने बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड यानि बिस्कोमान के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि बिस्कोमान केंद्र नहीं रहने टेढ़ागाछ प्रखंड के किसान को उर्वरक सामग्री और बीज खुले बाजार से अधिक मूल्य पर खरीदना पड़ता है। साथ ही अच्छी गुणवत्ता के खाद सामग्री नहीं मिलने से किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है। एक तो ऊंचे दाम पर खरीदना पड़ रहा है और दूसरा की निम्न गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरक से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। किसानों की ओर से भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य रवि कुमार दास ने बिस्कोमान केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.