भागलपुर, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया,सोहन मध्य विद्यालय धनतोला, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा, धनगढ़ा, जड़झुल्ला, मीरधनडांगी, कुम्हिया,टप्पू सहित अन्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया।इस दौरान बच्चों को विद्यालय के फोकल शिक्षकों द्वारा वज्रपात, चक्रवात एवं आंधी तूफान से होने वाले खतरे से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। शनिवार को प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार ने छात्र एवं छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि आंधी तूफान में घर से बाहर न निकले,अगर घर से बाहर हैं तो पेड़ पौधों एवं बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों को खोजकर शरण ले लें। रेडियो टीवी पर मौसम समाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.